Mahadev betting app: छत्तीसगढ़ के भिलाई में ऑनलाइन बेटिंग का मामला, रवि उप्पल की भाभी को ईडी का नोटिस

mahadev betting app: ईडी की टीम दुबई में बैठे ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ शिकंजा कसने में लगी है। इसी क्रम में महादेव एप मामले में के सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर ईडी शिकंजा कसते हुए उनसे जुड़े लोगों और उसकी प्रापर्टी की खोजबीन शुरु कर दी है।

ऐसे में ईडी ने सट्टा ऐप के प्रमोटर रवि उप्पल की भाभी प्रेरणा उप्पल के नाम से नोटिस चस्पा किया है। यह नोटिस प्रेरणा उप्पल और पति राहुल उप्पल के घर पर चस्पा किया गया है।

mahadev betting app:

जिस घर में नोटिस चस्पा किया गया है वहां 1 साल से ताला जड़ा हुआ है। हालांकि जारी किए गए नोटिस में तारीख 22 अक्टूबर 2022 की है। लेकिन ईडी की टीम 6 सितंबर को भिलाई के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची थी। जहां पुराने सट्टे बाजो के घर और जूस फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई कर दस्तावेज खंगाले गए। दुर्ग पुलिस ने भी ईडी के आने की पुष्टि की है। लेकिन कहां-कहां छापेमारी की गई, इसकी जानकारी नहीं मिली।

खबर अनुसार ईडी की टीम ने 6 सितंबर दोपहर 12.15 बजे भिलाई के नेहरू नगर स्थित ऑर्बिट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दबिश दी। संचालक सौरभ जैन और शुभम गोस्वामी से पूछताछ की और कई अहम दस्तावेज खंगाले गए।

नेहरु नगर स्थित ऑर्बिट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने पार्टनर में खोला था। इसका डायरेक्टर सौरभ का भाई गीतेश चंद्राकर था। इसी लाइसेंस से जूस फैक्ट्री की ब्रांच खोली गई थी। जो अभी भी सिविक सेंटर और नेहरू नगर में चल रही है।

फरवरी 2022 में गीतेश ने भिलाई की कंपनी बेच दी, तो सौरभ जैन और शुभम गोस्वामी इसके मालिक बन गए। इसके बाद सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई चले गए। जहां से वो ऑनलाइन सट्टा का कारोबार चलाने लगे।

सौरभ चंद्राकर ने अपने परिवार माता-पिता और भाई गीतेश चंद्राकर सहित लगभग पूरे परिवार को दुबई बुला लिया है। दुबई में बैठकर गीतेश ने जूस फैक्ट्री के नाम से ऑर्बिट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की फ्रेंचाइजी खोलनी शुरू की। इस समय उसके 14 जूस फैक्ट्री खोले गए हैं। इसके बाद उन्होंने साझे में जूस फैक्ट्री का संचालन शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+