Mahadev App Scam: रणबीर कपूर नहीं पहुंचे रायपुर ईडी दफ्तर, ईमेल करके मांगी 7 दिनों की मोहलत

MAHADEV APP: महादेव एप के संचालक सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ का है,इसी वजह महादेव एप सट्टेबाजी का मामले में सभी की नज़र इस राज्य में टिकी हुई हैं। इस हाई-प्रोफाइल प्रकरण में कई मशहूर लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जिसमे से एक फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर भी हैं। गुरुवार को उन्हें रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने प्रस्तुत होना था,लेकिन वह नहीं पहुंचे।

RANBIR KAPOOR ED MAHADEV APP

मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेता रणबीर कपूर को ईडी ने आनलाइन सट्टा एप को प्रचारित करने पर समन भेजा गया था। गुरुवार शाम पांच बजे तक उनका इंतजार किया,किंतु वह नहीं आए। बताया जा रहा है की रणबीर कपूर ने ईडी को इमेल के माध्यम से एक पत्र भेजकर सात दिनों की मोहलत मांगी है।

ज्ञात हो कि महादेव सट्टा एप के प्रमोशन के साथ ही एप के कर्ताधर्ता सौरभ चंद्राकर की दुबई में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पर रणवीर कपूर समेत कई बालीवुड कलाकारों, गायकों को भी ईडी ने नोटिस भेजा है। ईडी को भेजे गए इमेल में रणवीर कपूर ने रायपुर ईडी कार्यालय आने में असमर्थता जताते हुए सप्ताह का समय मांगा है।

महादेव एप के सरगना सौरभ की दुबई में हुई शादी समारोह में 17 फिल्मी हस्तियों ने हिस्सा लिया था,जिसमे रणबीर कपूर समेत अली असगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्राफ,आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, नेहा कक्कड़, भारती सिंह, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा, एली अवराम, सनी लियोनी, भाग्यश्री, पुल्कित सम्राट,और कृष्णा अभिषेक का नाम सामने आया है।

यह भी पढ़ें ED के निशाने पर Ranbir Kapoor, महादेव गेमिंग ऐप में होगी पूछताछ, एक्टर को भेजा समन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+