ED के निशाने पर Ranbir Kapoor, महादेव गेमिंग ऐप में होगी पूछताछ, एक्टर को भेजा समन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्टर को सट्‌टेबाजी से जुड़ी महादेव ऐप मामले ईडी ने समन भेजा है।

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में एक्टर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, ईडी ने उन्हें समन भेजा है और एक्टर पर आरोप है कि वह महादेव ऐप को प्रमोट करते हैं। एक्टर को ईडी ने पूछताछ के लिए 6 अक्टूबर को बुलाया है।

एक तरफ जहां रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन वह अब ऑनलाइम गेमिंग एप के चक्कर में फंस गए। दरअसल, ईडी सट्टेबाजी के मामले में सख्त हो गई है और कुछ सेलेब्स को उन्होंने समन भेजना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में पहला नाम रणबीर कपूर आया। एक्टर को पूछताछ के लिए 6 अक्टूबर को बुलाया गया है। अब इस खबर को पढ़कर एक्टर के फैंस परेशान हो गए हैं।

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर महादेव बेटिंग ऐप को प्रमोट किया था जिसके लिए उन्हें भगतान किया गया। लेकिन ये कमाई एक तरीके से अपराध की कमाई है। इसलिए ईडी ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए। जानकारी के मुताबिक, रणबीर कपूर के अलावा महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप मामले में अन्य 15-20 सेलेब्स का भी नाम सामने आया। जिन्हें ईडी जल्द ही समन भेजेगी। इस केस में टाइगर श्रॉफ से लेकर सनी लियोनी, नेहा कक्‍कड़ और राहत फतेह अली खान जैसे सितारों का पहले नाम आ चुका है। अब देखना होगा कि ये इस मामले में और कितने सितारों का नाम सामने आता है।

https://hindi.oneindia.com/news/entertainment/ar-rahman-files-defamation-case-against-asicon-sends-legal-notice-of-rs-10-crore-know-the-truth-828759.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+