छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा महादेव एप का मामला, भाजपा विधायक राजेश मूणत ने उठाया सवाल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन महादेव सट्टा एप का मामला जमकर गूंजा है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने महादेव सट्टा एप मामले में दोषियों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया।

राजेश मूणत ने पुनः सवाल पूछा कि जांच कैसे होगी? जब वही अधिकारी हैं, वही पुलिसकर्मी हैं, तो जांच कौन करेगा? साथ ही उन्होंने सदन में मांग करते हुए कहा कि सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में जांच की घोषणा होनी चाहिए, फिर चाहे भले ही विधानसभा की कमेटी से करा ली जाये या फिर अन्य कमेटी से। इसका जवाब देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि इस मामले में पूर्व से ही ईडी की जांच चल जारी है। कोई भी मछली या मगरमच्छ हो सब पकड़े जाएंगे।
मूणत ने सदन के बाहर भी पत्रकारों से चर्चा करते हुए महादेव एप प्रकरण की गंभीरता पर सवाल प्रकाश डाला। मूणत ने कहा कि जब तक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फलने फूलने वाले "महादेव एप" के वास्तविक सरगनाओं/ छत्तीसगढ़ के युवाओं को ठगने वालों को सजा नहीं हो जाती है, चुप नहीं बैठूंगा। जिस लड़ाई को हमने 2 साल पूर्व शुरू किया था,उसे अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेंगे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले में कई लोगों पर FIR दर्ज, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- गुनहगार बचेंगे नहीं












Click it and Unblock the Notifications