कांग्रेस के डिजिटल प्रचार अभियान का हिस्सा निकला प्रमोद, पंचायत वेब सीरीज से है प्रभावित
CHHATTISGARH PANCHAYAT PRAMOD: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिस ट्वीट की शुक्रवार सुबह से चर्चा हो रही थी। वह कांग्रेस के डिजिटल चुनावी प्रचार का हिस्सा निकला। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने डिजिटल प्रचार में धमाकेदार एंट्री की है। कांग्रेस ने प्रसिद्ध पंचायत वेब सीरीज के कलाकारों के साथ "देख रहा है विनोद" डायलॉग पर आधारित 9 वीडियो श्रृंखला लांच की है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने बताया कि भाजपा के घोषणापत्र वाले दिन इसे जारी करना बड़ी रणनीति का हिस्सा है। ज्ञात हो कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रमन का उल्टा चश्मा थीम पर वीडियो जारी किया था, जिसमें तत्कालीन भाजपा सरकार के दावे के रूप में चमचमाते विकास को दिखाया गया था, जबकि चश्मा लगाने के बाद सब कुछ उल्टा दिखाई देता था। इधर पंचायत वेब सीरीज पसंद करने वाले पंचायत 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ से पुराना है CD कांड का नाता, जानिए रोचक सियासी इतिहास
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि प्रमोद को उन्होंने क्या दिखाया? फिर प्रमोद ने उन्हें क्या बताया? थोड़ी देर में पता चलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी यही पोस्ट शेयर की था। अब सियासी गलियारों में चर्चा हो रही थी कि आखिर यह प्रमोद कौन है? अमित शाह के छत्तीसगढ़ आने पर कांग्रेस कौन सियासी दांव खेलने जा रही है?
यह भी पढ़ें कौन है प्रमोद? छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के ट्वीट के बाद बढ़ी हलचल












Click it and Unblock the Notifications