मल्लिकार्जुन खड़गे ने कसा PM मोदी पर तंज, कहा- आप प्रधानमंत्री हैं, आपका छत्तीसगढ़ में क्या काम?
MALLIKARJUN KHADGE: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का प्रचार अभियान जोरशोर से जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अभनपुर के हरिहर स्कूल मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में किसानों से सबसे ज्यादा फसल खरीदी की जाती है, ताकि उनकी मदद की जा सके, लेकिन मोदी जी सिर्फ बोलते हैं, कुछ करते नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था- 15 लाख रुपए दूंगा, 2 करोड़ नौकरियां दूंगा, किसानों की आय दोगुनी करूंगा... लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। PM मोदी ने झूठ बोलने का कारखाना खोल रखा है।
खड़गे ने आगे कहा कि देश को एक रखने के लिए इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी जी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने अपनी जान कुर्बान कर दी, लेकिन भाजपा सरकार फिर भी पूछती है- कांग्रेस ने क्या किया? उन्होंने आगे जोड़ा कि भाजपा सिर्फ देश को तोड़ने का काम करती है। विधानसभा की चुनावी रैलियों में PM मोदी कहते हैं- आप सभी मोदी को देखकर वोट दें। मोदी जी, आप प्रधानमंत्री हैं। आपका छत्तीसगढ़ में क्या काम?
यह भी पढ़ें कांग्रेस के डिजिटल प्रचार अभियान का हिस्सा निकला प्रमोद, पंचायत वेब सीरीज से है प्रभावित
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि पीएम मोदी कभी लोगों के बीच में नहीं जाते, वे सिर्फ दूर से ही दर्शन देते हैं, लेकिन हमारे नेता आपके बीच में रहते हैं, इसलिए जो नेता आपके साथ है, आपके लिए काम करता है, उसे ही वोट दें। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश में बड़े-बड़े कारखाने खोले हैं।, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश में 'झूठ बोलने का कारखाना' खोला है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh BJP: अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र, वादों को बताया मोदी की गारंटी, पढ़िए जरूरी बातें
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से कहा कि छत्तीसगढ़ में PM मोदी और अमित शाह आने वाले हैं। वह यहां आकर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, झूठ बोलकर कांग्रेस को बदनाम करते हैं। वह कुछ ऐसा ही कर्नाटक में भी किया करते थे, लेकिन हमने कर्नाटक में BJP की 40% भ्रष्टाचार वाली सरकार को हटा दिया।
खड़गे ने कहा कि भाजपा के कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 70 साल में कुछ नहीं किया। अगर हमने 70 साल में कुछ नहीं किया होता, तो मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते और अमित शाह गृहमंत्री नहीं बनते। हमने इस देश के संविधान को बचाया, इसीलिए आप उस कुर्सी पर बैठे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा में कहा कि कांग्रेस बिना कुछ किए वोट नहीं मांग रही हैं। हम जब केंद्र में थे, तो मनरेगा योजना, खाद्य सुरक्षा कानून लाए, बच्चों की शिक्षा पर कार्य किया। देश में जो काम आज दिख रहा है, वो प्रधानमंत्री मोदी की वजह से नहीं हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ से पुराना है CD कांड का नाता, जानिए रोचक सियासी इतिहास












Click it and Unblock the Notifications