प्यार में बदली मोहल्ले की 2 लड़कियों की दोस्ती, शादी करने की जिद पर अड़ी हैं, लिंग परिवर्तन को भी तैयार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले बसंतपुर थाना इलाके में हर किसी को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। इसमें दो लड़कियों की दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों एक-दूसरी से शादी करने की जिद पर अड़ी हैं, मगर घरवालों का इनका रिश्ता मंजूर नहीं। ऐसे में दोनों पु​लिस थाने पहुंच गई हैं।

Love story of rajnandgaons two girls

नौ माह पहले हुई थी जान पहचान

मीडिया रिपोर्टर्स में बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां एक ही मोहल्ले की रहने वाली हैं। तकरीबन 9 महीने पहेल उनकी पहचान हुई थी। पहले उनके बीच दोस्ती हुई फिर वे एक-दूसरी को प्यार करने लगी। जब एक युवती ने अपने परिवार वालों से शादी की बात कहीं तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने दो युवतियों की शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों युवती बसंतपुर पुलिस थाने पहुंचकर खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से शादी करने की इच्छा जताई है।

Love story of rajnandgaons two girls

युवती पर शादीशुदा होने का आरोप

मामले की सूचना मिलते ही सहेलियों में से एक युवती के पिता ने दूसरी युवती के खिलाफ शिकायत कर दी। उनका कहना है कि एक युवती पहले से ही शादीशुदा थी। फिर उसका तलाक हो गया और अब वो उनकी बेटी को अपने जाल में फंसाकर उससे गलत काम में धकेलने चहा रही है।

लिंग परिवर्तन को भी तैयार

पिता के आवेदन के बाद पुलिस ने मामला न्यायालय में ले जाने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि एक युवती ने अपना लिंग परिवर्तन करवाकर दूसरी युवती से शादी करने का हलफनामा भी पुलिस को सौंप चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+