CG Election: कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, खड़गे, सोनिया व राहुल समेत भूपेश का भी नाम

List of Congress Star Campaigners In CG: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।इस बार चुनाव प्रचार में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई बड़े नेताओं को कांग्रेस ने चुनावी प्रचार के लिए मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। वहीं, एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी।

Chhattisgarh

जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और अमित शाह सहित कई दिग्गज नेता शामिल किए गए थे। ये सभी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक का जिम्मा संभालेंगे।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री बघेल बघेल, मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, फूलोदेवी नेताम, मोहन मरकाम दीपक बैज, अमरजीत भगत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, डॉक्टर चरण दास महंत, प्रेम साय सिंह टेकाम , नंदकुमार साय आदि शामिल हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में मतदान हैं। पहले चरण में 7 नवंबर को और दूसरे चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 3 दिसंबर को परिणाम आएंगे। इस दिन जनता का फैसला आएगा।

चुनाव को देखते हुए लगातार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के इस सूची में सभी दिग्गज नेता शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+