पहले युवक से की दोस्ती और फिर शादी के लिए बनाया दबाव तो इनकार करने पर मां के साथ मिलकर जिंदा जलाया
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर युवक को मां-बेटी ने मिलकर जिंदा जला दिया। पहले युवती ने दोस्ती की और फिर शादी का दबाव डालकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। युवक ने मना किया तो उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो खुलासा हुआ। करीब 7 दिन बाद गुरुवार को आरोपित मां-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बैकुंठपुर के ओरजी पारा निवासी वेदप्रकाश गुप्ता जली हुई हालत में 18 अगस्त को तलवापारा स्थित एक मकान में पड़ा हुआ था।

पड़ोसियों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे पर हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। वहां वहां कालड़ा बर्न अस्पताल में उपचार के दौरान 26 अगस्त को वेद प्रकाश की मौत हो गई। इसके बाद पिता वीरेंद्र गुप्ता बैकुंठपुर कोतवाली पहुंचे और बताया कि स्थानीय निवासी पूजा प्रधान और उसकी मां प्रमिला प्रधान ने उनके बेटे को जला कर मारा है।इस पर कोतवाली पुलिस ने रायपुर के राजेंद्र नगर थाना पुलिस से संपर्क कर मर्ग डायरी मंगवाई।
डिटेल देखी गई तो उसमें वेद प्रकाश गुप्ता का मरने से पहले दिया गया स्टेटमेंट था। इसमें वेद प्रकाश ने बताया था कि पूजा प्रधान से उसकी पहले से दोस्ती थी। घटना वाले दिन पूजा ने उसे मिलने के लिए घर बुलाया था। वहां उसकी मां भी थी। दोनों शादी का दबाव डालने लगीं और ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग की। मना करने पर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पूछताछ में आरोपी 21 वर्षीय बेटी पूजा प्रधान और उसकी मां प्रमिला प्रधान (40) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि लड़के की किराने की दुकान थी। जबकि मां-बेटी कुछ नहीं करते थे।
सड़क हादसे में युवक की मौत
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह शारदा चौक इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ये हादसा कार की बाइक सवार को टक्कर मारने के कारण हुआ। जिसमें बाइक सवार का पैर कट गया और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक घटना करीब 6:30 बजे के आसपास की है। चश्मदीदों के मुताबिक बाइक सवार युवक का पैर इस हादसे में कटकर अलग हो गया और उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया गया था। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications