कोरबाः दूध पीने के लिए बेटा कर रहा था जिद तो मां ने पटक कर मार दिया, हुई गिरफ्तार
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने दूध पीने की जिद कर रहे तीन साल के मासूम बेटे को जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बालको थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 के आवास क्रमांक 101 में रहने वाली प्रमिला का 3 साल का बेटा सात्विक राव अपने मां प्रेमिला से दूध पीने के लिए जिद कर रहा था। ऊउसकी मां प्रमिला कुछ देर तक खिलाती रही, समझाती रही। फिर भी बच्चा रोता रहा। तब गुस्साई प्रमिला ने सात्विक को जमीन पर पटक दिया।

घटना के बाद घरवालों ने देखा कि सात्विक जमीन पर पड़ा हुआ है। इसके बाद परिजन सात्विक को लेकर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिस वक्त प्रमिला ने बच्चे को पटका उस दौरान उसका पति घर पर मौजूद नहीं थी। घर पर प्रमिला और उसके सास-ससुर ही मौजूद थे। इस मामले में पुलिस ने बताया कि साल 2014 से प्रमिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
इसी वजह से प्रमिला के परिजन उसका इलाज करवा रहे हैं फिर भी अब तक उसकी हालत में सुधार नहीं है। पुलिस ने यह भी बताया है कि जमीन पर पटकने के चलते सात्विक के कान में काफी चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस प्रमिला को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कोतवाली क्षेत्र में युवक के भाई ने ही उस पर हमला कर दिया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक थाने पहुंचा गया और उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, साल्हेवारपार निवासी 32 वर्षीय राकेश जैन करीब 3 बजे घर पर ही बैठा था कि अचानक उसका भाई राजेश जैन आया और उसने राकेश पर चाकू से हमला कर दिया। राजेश ने राकेश के छाती और गले पर चाकू से कई हमले किए।












Click it and Unblock the Notifications