Korba Chunav Result 2024: कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने जीता चुनाव, हार गई BJP की दिग्गज नेता सरोज पांडे
Korba Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में एक सीट कोरबा है। इस लोकसभा सीट पर भी परिणाम जानने की लोगों में रूचि है, क्योंकि कोरबा संसदीय सीट से सीधा मुकाबला बीजेपी की दिग्गज नेत्री सरोज पांडेय और कांग्रेस की ज्योत्सना महंत के बीच था। खास बात यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने 2019 में चुनाव जीतकर सांसदी हासिल की थी, जबकि सरोज पांडेय राज्यसभा सांसद हैं।
कोरबा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत ने चुनाव जीत लिया है। सरोज पांडे चुनाव हार चुकी हैं।

साल 2008 में कोरबा लोकसभा सीट अस्तित्व में आई थी। 2009 में पूर्व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के चरणदास महंत ने 20737 वोटों के भाजपा करुणा शुक्ला को हराया था। इस सीट पर दूसरी दफा कांगेस ने 2019 दिग्गज नेता चरण दास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा था, जो 26379 वोट से भारतीय जनता पार्टी के ज्योतिनंद दुबे को पराजित करके 17 लोक सभा में सांसद बनी थीं।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में वोटिंग 7 मई को समाप्त हो गया। प्रथम चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में 3 लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में 7 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग हुई थी।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Chunav Result LIVE: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कौन सी पार्टी किन सीटों पर आगे












Click it and Unblock the Notifications