छत्तीसगढ़ः पैसे के लेनदेन को लेकर भाजपा के दो नेता आपस में भिड़े, दोनों तरफ से FIR दर्ज

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पैसे की लेनदेन को लेकर भाजपा के दो नेताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक भाजपा नेता प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर हैं तो पार्टी के दूसरे नेता जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय है। दोनों पक्षों की तरफ से रामपुर पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवर ने अपनी शिकायत में बताया है कि वे बुधवार शाम देवेंद्र पांडेय के एमपी नगर, निहारिका स्थित घर गए थे। उन्हें देवेंद्र से 20 लाख रुपए लेने हैं।

Korba bjp leaders fight with each other for money

संदीप ने देवेंद्र पांडेय पर आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम को लेनदेन को लेकर बात चल रही थी। इसी दौरान देवेंद्र पांडेय के बेटे शुभम उग्र हो गए। उन्होंने बंधक बनाकर मारपीट करना शुरू कर दी। वहीं क्रॉस एफआईआर में देवेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया है कि संदीप कंवर ने जबरदस्ती घर में घुसकर मारपीट की है। आरोप है कि संदीप कंवर उनके घर आकर जबरदस्ती विवाद करने लगे। इस पर उन्हें समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदीप और देवेंद्र दोनों के पिता के बीच गुरु-शिष्य का रिश्ता था। देवेंद्र भी पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के कट्टर समर्थक रहे हैं। आदिवासी नेता ननकी राम के संबंध देवेंद्र के पिता स्वर्गीय काशीराम पांडेय के साथ रहे हैं। ननकी राम उन्हें अपने गुरु की तरह मानते थे। इसके चलते राजनीतिक रूप से भी दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध रहे हैं।

दरअसल, विवाद का मुख्य जड़ अस्पताल है। रजगामार रोड पर सृष्टि हॉस्पिटल और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की पहल ननकीराम कंवर ने की थी। जिसके संचालन समिति के बोर्ड में देवेंद्र पांडेय का वर्चस्व रहा है। हॉस्पिटल को लेकर इन दोनों ही पक्षों में विवाद की स्थिति होने की चर्चाएं रही हैं। माना जा रहा है कि बुधवार रात हुई घटना भी इसी विवाद का कारण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+