कोण्डागांव: ग्रामीणों को मिलने लगी निःशुल्क घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधाएं, 157 लोग हुए लाभान्वित

KONDAGAON: छत्तीसगढ़ के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सपना कोण्डागांव जिले में साकार हो रहा है। यहां नजदीकी हाट-बाजार में स्वास्थ्य सुविधा मिलने के साथ ही अब लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा भी मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा जिले के फरसगांव और विश्रामपुरी विकासखण्ड में लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डॉक्टर तुंहर दुआर योजना का शुभारंभ पिछले माह किया था।

DOCTOR TUHAR DUAWR

इस योजना के तहत लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर 9329999872 नम्बर पर कॉल करके अपनी समस्या बताते हैं। इसके पश्चात् चिकित्सक पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ मरीज के घर पहंचते हैं। यहां आवश्यकता अनुसार मरीज की जांच की जाती है और जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर उपचार किया जाता है। इस योजना के तहत अब तक 157 लोगों का उपचार किया गया है, जिनमें फरसगांव विकासखण्ड के 82 और विश्रामपुरी विकासखण्ड के 75 मरीज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें CG NEWS: सड़कों पर रोका जाएगा पशुओं का विचरण, CS अमिताभ जैन ने बैठक लेकर जारी किये निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+