रायपुर में नहीं खुलेगा खैरागढ़ विश्वविद्यालय स्टडी सेंटर, CM भूपेश ने जनभावनाओं को समझा

KHAIRAGARH UNIVESITY: खैरागढ़ के निवासियों की जनभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक संवेदनशील निर्णय लिया है। अब रायपुर में खैरागढ़ इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय का आफ कैंपस स्टडी सेंटर नहीं खुलेगा। ज्ञात हो कि पूर्व में रायपुर में 5 डिप्लोमा कोर्स आरंभ किये जाने के निर्णय लिया गया था,जिसपर खैरागढ़ के स्थानीयजनों को आपत्ति थी।

KHAIRAGRH UNVERSITY CG BHUPESH BAGHEL

खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करके डिप्लोमा कोर्स रायपुर में आरंभ किये जाने के निर्णय को वापस लेने की अपील की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि खैरागढ़ की जनता रायपुर के आफ कैंपस स्टडी सेंटर में डिप्लोमा कोर्स आरंभ करने के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं, तो ऐसा नहीं होगा,जनता की संतुष्टि सरकार की पहली प्राथमिकता है। सीएम ने आदेशित किया कि रायपुर के आफ कैंपस स्टडी सेंटर में प्रस्तावित अभी डिप्लोमा कोर्स आरंभ नहीं किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कहा कि ललित कलाओं के संरक्षण और इनके विस्तार के लिए "खैरागढ़ विश्वविद्यालय" हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। खैरागढ़ की जनता अपनी इस धरोहर को बहुत स्नेह से सहेजती है,सरकार ने कोई भी ऐसा निर्णय नहीं लिया जाएगा जिससे खैरागढ़ की जनता की थोड़ी भी असंतुष्टि हो। सीएम ने कहा कि सरकार खैरागढ़ संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के निरंतर विकास के लिए काम कर रही है।

इस संबंध में विधायक वर्मा ने बताया कि 12 अगस्त 2014 को विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए रायपुर में आफ कैंपस स्टडी सेंटर खोलने का निर्णय शासन ने लिया था। इस पर 5 डिप्लोमा कोर्स आरंभ करने का निर्णय लिया गया था ,ताकि यूनिवर्सिटी की ग्रेडिंग में सुधार हो सके,लेकिन खैरागढ़ की जनता इससे असंतुष्ट थी।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हुए शामिल, टेनिस अकादमी का किया लोकार्पण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+