CM भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हुए शामिल, टेनिस अकादमी का किया लोकार्पण

CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह में शरीक हुए। ज्ञात हो कि रायपुर के चार खेल मैदानों में पिछले तीन दिनों से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय मुकाबले चल रहे थे। इसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने 16 खेलों में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।

CG OLYMPICS SAMAPAN

सीएम भूपेश बघेल ने समारोह में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करने के साथ छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस अकादमी का लोकार्पण भी किया। ज्ञात हो कि रायपुर के लाभांडी में चार एकड़ में करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से यह अकादमी बनाई गई है। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा भी समारोह में शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इसके आयोजन से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को सहेजने और संवारने में मदद मिल रही है। हरेली में खेलों की बहुत सुंदर परंपरा को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से जोड़ दिया गया है। इससे प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि का संवर्धन हो रहा है। ज्ञात हो है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत प्रदेश में इस वर्ष हरेली त्योहार के दिन 17 जुलाई को की गई थी।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने बायो-एथेनॉल प्रदर्शन संयंत्र का किया लोकार्पण, दुर्ग के गोढ़ी में लगाया गया है संयंत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+