छत्तीसगढ़ः चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में कांकेर जिले ने भी खोया अपना लाल
कांकेर। बीते 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख स्थित गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का लाल शहीद हो गया। चीनी सैनिकों के साथ हुए झड़प में जवान गणेश कुंजाम शहीद हो गए हैं। गणेश 16 बिहार रेजीमेंट में सिपाही के पद पर तैनात थे। शहीद जवान चारामा ब्लॉक के कुटरुथाना क्षेत्र के गिधौली गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, शहीद जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम तक गृहग्राम पहुंच सकता है।

शहीद के परिजन तिहारूराम कुंजाम के मुताबिक, सेना के अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर फोन कर गणेश के शहादत की जानकारी दी। जवान के शहीद होने की खबर सुनते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया है। शहीद के परिवार से मुलाकात करने स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी गांव पहुंचे हैं। एपसी एमआर अहिरे सहिता जिला प्रशासन की टीम परिजनों से बातचीत करने गिधौली पहुंचे हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद जवानों के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। आपको बता दें कि गलवान घाटी में सोमवार की रात भारतीय सैनिकों के साथ चीनी सेना के जवानों की भिड़ंत हुई थी।
इस दौरान चीन के सैनिकों ने लाठियों और धारदार चीजों से भारतीय सेना के जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में आर्मी के कमांडिंग अफिसर समेत 20 सैनिक शहीद हो गए। वहीं, भारतीय सेना के 4 जवानों की हालत नाजुक है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई भिड़ंत में चीन के 43 सैनिकों के भी हताहत होने की खबर है। हालांकि चीन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications