शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म करने वाले CAF के जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की पुलिस ने बीते मंगलवार को दुष्कर्म के आरोप में एक छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया जवान शादी का झांला देकर एक युवती से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा और फिर तबादला होने के बाद शादी करने से मना कर दिया। युवती ने दो दिन पूर्व ही थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। कांकेर पुलिस जवान को पकड़ कर साथ ले गई।

kanker police arrested caf soldier in misdeed case

केर की रहने वाली युवती ने बीते 3 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने अपने आवेदन में बताया था कि बिलासपुर के तिफरा का रहने वाला परमेश्वर साहू ने शादी का झांसा दिया और दो साल तक रेप करता रहा। फिर शादी करने से इनकार कर दिया। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपित परमेश्वर को बिलासपुर से मंगलवार को गिरफ्तार कर साथ ले आई और फिर कोर्ट में पेश किया।

इसके बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपित परमेश्वर साहू सीएएफ का जवान है। पहले उसकी पोस्टिंग कांकेर में थी। तभी वहां ड्यूटी पर रहने के दौरान वह युवती से संपर्क में आया था। इसके बाद उसका तबादला बिलासपुर हो गया। यहां वह सकरी में तैनात था। युवती की एफआईआर के बाद मामले को गंभीरता को देखते हुए एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने आरोपित को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+