Chhattisgarh News: नक्सली मुठभेड़ में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत,कांकेर में चुनाव के दौरान लगी थी गोली

Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दिन पुलिस और नक्सलियों के बीच एक मुठभेड़ हुई थी। जिसमें एक ग्रामीण को गोली लग गई थी। जिसे उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया था। लेकिन घायल ग्रामीण दोगे राम तिम्माव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी अनुसार पहले चरण के मतदान के दिन 7 नवंबर को वोटिंग करने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से बीएसएफ के जवान जंगल में सर्चिंग कर रहे थे। इस बीच उलिया के जंगल में बीएसएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

Kanker Naxal Encounter

इसी बीच जंगल में मवेशी चरा रहे ग्रामीण को पेट में गोली लग गई जिससे ग्रामीण घायल हो गया था। मुठभेड़ थमते तक ग्रामीण जंगल में ही कराहते, चिल्लाते रहा। कुछ समय बाद जब इसकी सूचना परिजनों को हुई, तो वाहन के जरिये घायल किसान को बांदे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कांकेर रेफर किया गया। हालत गम्भीर होने के चलते कांकेर से उसे रायपुर लाया गया।

बता दें, पहले चरण के मतदान में कई क्षेत्रों में नक्सलियों ने मतदान के दौरान बाधा डालने की कोशिश की। हालांकि लोगों ने बढ़ चढ़ कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता निभाई‌। मतदान से एक दिन पहले कांकेर के रेंगावही मतदान केंद्र के पास आईईडी ब्लास्ट हो गया था।

इसके बावजूद यहां लोगों ने वोटिंग किया। इसके बाद मतदान कर्मी जब वापस पंखाजूर पहुंचे, तो उनका पुलिस अधीक्षक ने सम्मान किया था‌। इस मुठभेड़ में बीएसएफ का एक जवान भी शहीद हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+