कांकेरः पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर साथी नक्सली को जनअदालत में माओवादियों ने मार डाला

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके के गट्टाकाल गांव में गुरुवार की रात को नक्सलियों ने अपने ही साथी की निर्ममता से हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने अपने साथी के ऊपर पुलिस से मुखबिरी करने का आरोप लगाकर जनअदालत में लोगों के बीच उसका गला रेत दिया। हालांकि पुलिस के तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जिस नक्सली की हत्या की गई है उसके ऊपर हत्या, लूट व आगजनी जैसे 8 से ज्यादा मामला दर्ज हैं। बता दें कि इस जनअदालत में तीन गांव के लोग एकत्रित हुए थे। इसके अलावा जन अदालत में 40 से ज्यादा हथियारबंद माओवादी भी मौजूद थे। नक्सली दिनेश नुरेटी को रस्सी से बांधकर रखा गया था।

kanker naxali group killed naxali in janadalat

नक्सलियों ने गांव के लोगों से कहा कि यह पुलिस के साथ मिल गया है, हमारी खबरें पुलिस को देता है, इसका क्या किया जाए। इसपर गांव के लोगों ने कहा कि गद्दार की मौत ही सजा है। जिसके बाद ग्रामीणों के सामने ही नक्सलियों ने अपने साथी की किसी नुकीले हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। मारे गए नक्सली का शव उसके गांव में सुबह भेज दिया गया।

घर में शव पहुंचने के बाद से ही गांव में माहौल तनावपूर्ण हैं। इधर इस मामले में अंतागढ़ SDOP अमर सिदार ने बताया कि, नक्सली की हत्या की अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। इस तरह की खबरें सुनने में आ रही है। जिस दिनेश नुरेटी को माओवादियों ने मारा है वह कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। साथ ही इलाके में सक्रिय रहकर जमकर तांडव मचाया करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+