Chhattisgarh Chunav 2023: JCCJ उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, रेणु जोगी समेत इन 11 सीटों के लिए नाम आए सामने
JCCJ Candidate 2nd List: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी ने राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए 26 अक्टूबर को 11 प्रत्याशियों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।
दूसरी सूची के साथ ही पार्टी ने राज्य की कुल 90 सीट में से 27 लिस्ट में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 26 अक्टूबर को 11 सीट के लिए जो सूची जारी की, उनमें एक-एक सीट अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस ने पिछला चुनाव बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ा था। इस गठबंधन ने 7 सीट जीती थीं। जोगी कांग्रेस इस बार राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है। एक साक्षात्कार में अमित जोगी ने कहा था कि उनकी पार्टी गठबंधन के लिए सर्व आदिवासी समाज (एसएएस) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) से संपर्क कर रही है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications