पहले पार्टी के नाम पर दो लड़कियों को बुलाया फिर जबरन शराब पिलाकर बनाने लगे अश्लील वीडियो

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर उनके साथ यौन शोषण किया गया। दोनों लड़कियों को दो नाबालिग लड़कों ने अगवा किया फिर एक हॉस्टल में बंधक बनाकर उनके साथ रेप करने और उनका अश्लील वीडियो बनाने का प्रयास किया। इस दौरान जब छात्राओं ने विरोध किया तो उनपर चोरी का इल्जाम लगाकर FIR दर्ज करा दिया। हालांकि जब मामले का खुलासा हुआ तब एसपी के निर्देश पर आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

Jashpur minor boys did misbehaved with minor girl

प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्ना थाना क्षेत्र में आदिवासी छात्रावास है। कोरोना संक्रमण के चलते फिलहाल खाली है। आरोप है कि हॉस्टल अधीक्षिका प्रशंसा खाखा के नाबालिग बेटे ने अपने दोस्त के साथ रविवार को दो छात्राओं को पार्टी का झांसा दियाय़ इसके बाद दोनों लड़कियों को बाइक पर बैठाकर हॉस्टल ले आए। फिर दोनों लड़कियों को लड़कों ने बंधक बना दिया। दोनों को पूरी रात बंधक बनाकर रखा रहा।

इस दौरान उन्होंने नाबालिग लड़कियों को शराब पिलाने की कोशिश की और साथ में रेप करने और अश्लील वीडियो भी बनाने का प्रयास किया। आरोप है कि अगले दिन अधीक्षिका और उसका पति जयमन खाका मारते-पीटते हुए दोनों लड़कियों को थाने ले गए और चोरी का इल्जाम लगा दिया।

बताया जा रहा है कि थाने से निकलने के बाद लड़कियों ने अपने घरवालों को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उच्चाधिकारियों से बात की। फिर एसपी के निर्देश पर हॉस्टल अधीक्षिका, उसके पति, नाबालिग बेटे और उसके दोस्त पर कार्रवाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+