जगदलपुरः ऑटो और पिकअप की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर, चार लोगों की मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप और ऑटो की जबरदस्त टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं ऑटो ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतकों में 15 साल की लड़की और दो महिलाएं एक ही परिवार की हैं। सड़क हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक ऑटो पर सवार होकर बच्ची सहित 6 महिलाएं देवड़ा साप्ताहिक बाजार जा रही थीं।

jagdalpur road accident four people died and three injured

थाने से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर चमिया-देवड़ा रोड पर ऑटो को सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में हादसे में मतीबाई कश्यप (50) पत्नी स्व. कुंजू राम और सनी कश्यप (60) पत्नी स्व. रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया।

यहां चमिया गांव के रहने वाले स्व. गोपीनाथ की 15 वर्षीय पुत्री जानकी कश्यप और सिवनी गांव के रहने वाले लक्ष्मण मौर्य की 22 वर्षीय फूलमती मौर्य की मौत हो गई। मतीबाई, सनी और जानकी एक ही परिवार की थीं।डॉक्टर्स ने ऑटो चालक सहित तीनों घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घायलों को लेकर जानकारी जुटा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+