क्या पीएम अफीम खाकर सो रहे है? खड़गे के बयान पर सीमएम साय बोले- वो जितना गाली देंगे उतना भाजपा को फायदा होगा
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान क्या पीएम अफीम खाकर सो रहे हैं? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए इस बयान को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा यह मोदी जी को जितना गाली देंगे उतना ही हमको फायदा है।

सीएम ने कहा ये प्रधानमंत्री मोदी को अब तक क्या-क्या नहीं बोले, इन्होंने पीएम मोदी का मौत का सौदागर चौकीदार चोर है तक कहा । इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा 2014 में नेता प्रतिपक्ष बनने की इनकी औकात नहीं थी, देश की जनता ने यहां तक पहुंचा दिया, इस बार भी इनकी औकात नही रहेगी।
बता दें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को राजस्थान के चितौड़गढ़ में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार किया था। खड़गे ने पूछा था कि क्या प्रधानमंत्री अफीम खाकर सो रहे हैं और इसलिए चीनी घुसपैठ पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के बारे में नहीं सोचते हैं और गांधी परिवार को गाली देने में व्यस्त हैं, जिसके सदस्यों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया।
खड़गे इतने पर ही चुप नहीं हुए उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी कहते हैं कि 56इंच का सीना है, डरेंगे नहीं लेकिन डर नहीं लगता तो चीन के लिए इतनी जमीन क्यों छोड़? खड़गे ने कहा वो अंदर आ रहे हैं, तु सो रहे ? नींद की गोलियां दे रहे हो या तुमने राजस्थान के खेतों से अफीम ली है और उन्होंने तुम्हें खिलाई है।












Click it and Unblock the Notifications