Opinion Poll: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की वापसी या रमन सिंह पलटेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वे?

Chhattisgarh Opinion Poll: छत्तीसगढ़ के चुनावों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य में दो चरणों में इलेक्शन होना है। पहले फेज की वोटिंग 7 नवंबर को तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 17 नवबंर को होगा जबकि चुनाव परिणामों की घोषणा 3 दिसंबर को होगी।

 Opinion Poll

राज्य में सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, दोनों दल जनता को लुभाने में लगे हैं, अब जनता पर किनकी बातों का असर होगा, ये तो चुनाव नतीजे बताएंगे लेकिन मौजूदा समय में जनता का मूड क्या है, इस बारे में जानने के लिए इंडिया टीवी सीएनएक्स ने ओपिनियन पोल किया, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

इंडिया टीवी सीएनएक्स ने अपने पोल में जनता से तीन सवाल किया था जो कि निम्नलिखित हैं

1. छत्तीसगढ़ में किसे मिलेगी कितनी सीट?

  • भाजपा
  • कांग्रेस
  • अन्य

2. छत्तीसगढ़ में किस पार्टी को मिलेगा कितना वोट?

  • भाजपा
  • कांग्रेस
  • अन्य

3. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

  • भूपेश बघेल
  • डॉ. रमन सिंह
  • टी.एस. सिंहदेव
  • अरुण साव

जिसमें निम्नलिखित परिणाम सामने आए...

  • उत्तर 1: भाजपा 38 (+23)
  • कांग्रेस 50 (-18)
  • अन्य 2 (-5)

पहले सवाल के जवाब में जनता ने कहा कि भाजपा को चुनावों में 38 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं कांग्रेस को 50 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 23 सीटों का फायदा और कांग्रेस को 18 सीटों का नुकसान हो रहा है, जबकि अन्य के हिस्से में दो सीटें आती नजर आ रही हैं।

उत्तर 2: तो वहीं दूसरे सवाल के जवाब में जनता ने उत्तर दिया कि बीजेपी को 42 सीटें और कांग्रेस को 45 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं अन्य को 15 सीटें मिल सकती हैं।

  • भाजपा 42
  • कांग्रेस 45
  • अन्य 13

उत्तर 3 : तो वहीं तीसरे प्रश्न के उत्तर में जनता ने भूपेश बघेल को ही सीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद बताई है। राज्य की 43 प्रतिशत लोगों ने भी भूपेश बघेल को सीएम पद के लिए बेस्ट बताया है तो वहीं डॉ. रमन सिंह को 33 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के लिए सही बताया है। तो वहीं टी.एस. सिंहदेव को 4 प्रतिशत और अरुण साव को तीन प्रतिशत लोगों ने सीएम पद की पसंद बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+