विश्वकप में भारत ने दी पकिस्तान को पटखनी, CM भूपेश बघेल बोले- सीना गर्व से भर गया है
ND vs PAK: भारत ने क्रिकेट वर्ल्डकप में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया को मिली इस जीत के बाद देश के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर टीम इंडिया को बधाई दी है।

भारत की जीत पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके कहा, फिर से सीना गर्व से भर गया है. जय भारत, सबको जीत की बधाई
भारत पाकिस्तान के बीच हुए इस मुकाबले की बात करें,तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम केवल 191 रनों पर सिमट गई थी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के 63 गेंदों पर 86 रनों की पारी के बदौलत 30.3 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के बाद पूरे भारत में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें IND vs PAK: 'हमारे खिलाड़ियों ने पूरे पाकिस्तान की....', शाहीद अफरीदी का छलका दर्द












Click it and Unblock the Notifications