IND vs PAK: 'हमारे खिलाड़ियों ने पूरे पाकिस्तान की....', शाहीद अफरीदी का छलका दर्द
world cup 2023, India vs Pakistan: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का महा मुकाबला एकतरफा रहा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा का यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले पर बिल्कुल खरे उतरे। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 191 रनों पर ऑल आउट कर दिया
शाहीद अफरीदी हुए मायूस: पाकिस्तानी बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन देख पाकिस्तानी दिग्गज और फैंस मायूस नजर आए। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने समा टीवी से पर बातचीत करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने सही समय पर पार्टनरशिप नहीं लगाई। शुरुआत हमने अच्छी की लेकिन हमारे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज साझेदारी बनाने में चूक गए।

नहीं कर सकते हैं ऐसी गलती: अफरीदी ने कहा कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े मुकाबले में आपको इस तरह की गलतियां नहीं करनी होती है। अफरीदी के मुताबिक टेक्नोलॉजी के जमाने में जहां खिलाड़ियों को अपनी ताकत और कमजोरी का पता आसानी से चल जाता है। वहां हमारी टीम के खिलाड़ी अपने कमियों पर काम नहीं कर रहे हैं।
अफरीदी का छलका दर्द: अपनी बात को आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि हमारे टाइम पर तो कोई भी हमें सही से गाइडेंस नहीं देता था। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने जिस तरीके से शॉट लगाया उस पर भी शाहिद अफरीदी ने निराशा जाहिर की। शाहिद अफरीदी ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने पूरे पाकिस्तान की उम्मीद को तोड़ने का काम किया। भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम से देश के फैंस काफी उम्मीदें कर रहे थे। लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications