छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के अनुरूप वादे किए जा रहे हैं पूरे: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहुंचने पर क्षेत्रवासियों, ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पद का दायित्व सम्हालने के बाद पहली बार कवर्धा आगमन हुआ है। इस अवसर पर आप सभी का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी जी गारंटी के अनुरूप आप लोगों ने हम पर जो विश्वास किया है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि मोदी के गारंटी में जो वायदे किए गए हैं उसे पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन हुए एक महीना ही हुआ है और इतने कम समय में मोदी जी के गांरटी को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा चुके है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर 02 वर्ष की धान की बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में अंतरित की।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शिक्षित युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी 3100 रूपए प्रति किं्वटल के मान से की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहावत को चरितार्थ करना है। आज 18 जनवरी को भगवान श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किए है। इसके लिए आप सभी को बधाई। आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है, भगवान श्री राम का ननिहाल वाला प्रदेश है। इसलिए हमको और अधिक खुशी के साथ उत्सव के रूप में मनाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश राममय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को दीवाली के तर्ज पर सभी अपने घरों में दिया जलाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवहान पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई करना है।
यह भी पढ़ें Chandkhuri: जहां रामलला अपनी माता कौशल्या के साथ हैं विराजमान, छत्तीसगढ़ में है भगवान राम का ननिहाल












Click it and Unblock the Notifications