Chandkhuri: जहां रामलला अपनी माता कौशल्या के साथ हैं विराजमान, छत्तीसगढ़ में है भगवान राम का ननिहाल

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला राम मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। उनकी प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव शुरू हो चुका है। इस बीच रामलला का ननिहाल भी सुर्खियों में है। छत्तीसगढ़ के चंदखुरी को भगवान राम का मामा घर या ननिहाल माना जाता है। यहां तालाब के बीचो बीच बना माता कौशल्या का मंदिर देश का एकमात्र कौशल्या मंदिर है।

मान्यता है कि भगवान राम की माता और राजा दशरथ की पहली पत्नी देवी कौशल्या जिन्हें भानुमति के नाम से भी जाना जाता है यहीं की रहने वाली थी। इस प्रकार छत्तीसगढ़ के रायपुर से महज 17 किलोमीटर की दूरी बीएस स्थित चंद्रखुरी रामलला का मामा गांव या ननिहाल हुआ। कहा जाता है कि अपने वनवास के दौरान भगवान राम ने यहां के जंगलों में काफी वर्षों तक निवास किया था।

Mata Kaushalya Temple

यह भी देखें: Ram Mandir Construction: वे पत्थर और शिलाएं जिनसे निखरा अयोध्या का भव्य राम मंदिर

चंद्रखुरी के लोग अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से काफी खुश और उत्साहित हैं। वो सभी भगवान राम को अपने भांजे की तरह मानते हैं क्योंकि उनकी माता देवी कौशल्या यहां की निवासी थी। स्थानीय लोग कहते हैं कि भगवान राम अपने बचपन के दिनों में चंद्रखुरी आया करते थे। अपनी माता के साथ वो अपने ननिहाल में वक्त बीताते थे, खेलते थे।

यह भी देखें: Raja Ram Temple Orchha: देश की दूसरी अयोध्या, जहां राजा के रूप में पूजे जाते हैं रामलला

यहां रामलला को गोदी में लिए माता कौशल्या मंदिर में विराजमान हैं। यहां के निवासी अपने भांजे-भांजियों को भगवान का रूप मानकर उनके पांव छूते हैं। उन्हें जूठा नहीं खिलाते और जब उनके भांजे-भांजी वापस अपने घर जाते हैं तो उन्हें सत्कार के साथ विदाई देते हैं।

यह भी देखें: Turturiya Dham: छत्तीसगढ़ का तुरतुरिया धाम, जहां सीता माता ने दिया था लव-कुश को जन्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+