Chhattisgarh News: घातक साबित हुआ गुब्बारा, School Campus में फटा हीलियम गैस का सिलेंडर, 33 बच्चे घायल

AMBIKAPUR NEWS: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गुरुवार को एक स्कूल परिसर में हीलियम गैस का सिलेंडर फटने से 33 बच्चों समेत करीब 37 लोग घायल हो गए। सरगुजा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह घटना अंबिकापुर शहर के विवेकानंद स्कूल घटी है।

SARGUJA SCHOOL helium gas cylinder

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि दोपहर 2 बजे से ढाई बजे के माध्यम विवेकानंद स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान बच्चे मैदान में खेल रहे थे। उसी मैदान के निकट एक छोटे मैदान में कुछ लोग हीलियम गैस का सिलेंडर का इस्तेमाल करके गुब्बारे फुला रहे थे, तभी सिलेंडर फट गया। उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में गुब्बारे भरने वाले 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,वहीं करीब 33 बच्चे इसकी चपेट में आ गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं और उनका उपचार करवाया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि कुल 33 घायल बच्चों में से 11 को फर्स्ट एड उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि शेष बच्चों की हालत भी स्थिर है। बहराहल पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि किसी कार्यक्रम के लिए गुब्बारे मंगवाए गए थे, किन्तु यह कार्य स्कूल परिसर में क्यों चल रहा था,यह जांच का विषय है।

यह पढ़े CG ELECTION: कांग्रेस ने जारी किया चुनावी पोस्टर, जिसमे लिखा है.....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+