CG ELECTION: कांग्रेस ने जारी किया चुनावी पोस्टर, जिसमे लिखा है " बटन कमल पर दबेगा तो VVPAT से अडानी निकलेगा"
CHHATTISGARH ELECTION CONGRESS POSTER: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव मिशन में जुटी कांग्रेस ने रायपुर में एक पोस्टर जारी करके भाजपा और अडानी के कथित रिश्ते पर पर निशाना साधा है। गुरुवार को कांग्रेस के राज्य कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पत्रकारों के सामने चुनावी पोस्टर जारी किया,जिसमे लिखा हुआ था कि कमल दबाएंगे तो अडानी निकलेगा।

कांग्रेस के इस चुनावी पोस्टर का विमोचन करने के बाद AICC कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहत को रेवड़ी कहते हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सभी वर्गों को राहत पहुंचाई है,जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल अडानी को राहत देते हैं।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित धान खरीदी के मुद्दे पर पवन खेड़ा ने लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनी, तो धान खरीदी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की प्राथमिकता में अडानी शामिल हैं,वह धान खरीदी जैसे कामों पर क्यों ध्यान देंगे? छत्तीसगढ़ में लगातार चल रही ईडी की छापेमारी पर पवन खेड़ा ने कहा कि ईडी छत्तीसगढ़ में मकान बनवाने की कोशिश में है। कांग्रेस किसान, आदिवासी, गरीब, मध्यम वर्ग का स्थान के दिल में हैं, लेकिन भाजपा केवल अडानी का सोचती है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनने की स्थिति में संविदा कर्मचारियों को स्थायी नौकरी देने संबंधी सवाल पर पवन खेड़ा ने कहा कि राज्य में कुछ लोगों को नियमित किया गया है,वहीं कुछ का 27 % वेतन भी बढ़ाया गया है।कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता को जोड़ने का प्रयास करती है, लेकिन बीजेपी धर्म का कार्ड खेलकर सबको आपस में तोड़ना चाहती है। भाजपा गरीब का भला नहीं करना चाहती, इसलिए जहां संवाद से काम चलता हो, वहां वह विवाद खड़ा करती है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल खेल रहे थे Candy Crush Saga, भाजपा ने लिए मजे,तो मिला यह तगड़ा जवाब












Click it and Unblock the Notifications