राज्यपाल हरिचंदन इंडियन रेडक्रास की बैठक में शामिल हुए
Governor Harichandan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुु की अध्यक्षता में गत दिवस राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में इंडियन रेडक्रास सोसायटी की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें राज्यों के राज्यपाल और रेडक्रास समिति के पदाधिकारी उपस्थित थें।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक मेें रेडक्रास सोसायटी के पिछले वर्षाे के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेडक्रास समितियों और रेडक्रास स्वंय सेवकों को सम्मानित किया गया।
बैठक में छत्तीसगढ़ रेडक्रास सोसायटी के सी. ई. ओ. श्री एम. के. राउत, चेयरमैन श्री अशोक अग्रवाल एवं समिति के सचिव डॉ. रूपल पुरोहित भी उपस्थित थें।बैठक के पश्चात छत्तीसगढ़ रेडक्रास के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट कर छत्तीसगढ़ रेडक्रास समिति की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ वन विभाग को बड़ी सफलता, पकड़ा गया बाघ के तस्कर गिरोह, 39 आरोपियों को भेजा गया जेल












Click it and Unblock the Notifications