चलती ट्रेन में महिला का बैग चोरी, बोली- 8 लाख के सोने के गहने और हीरा थे उसमें
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में चलती ट्रेन में पुणे की रहने वाली एक महिला का हैंडबैग चोरी हो गया। वह पुणे-हटिया एक्सप्रेस के एस-1 कोच में सवार थी। हैंडबैग के बारे में बताते हुए उसने कहा कि, मेरे 8 लाख की कीमत के सोने और हीरे के आभूषण उसमें भरे थे।आखिरी बार मैंने अपना पर्स बडनेरा रेलवे स्टेशन पर देखा था। महिला ने अपना नाम गुरजीत कौर बताया।

गुरजीत कौर के मुताबिक, किसी चेन स्नेचर ने वारदात को तब अंजाम दिया, जब बुधवार की रात लगभग 11 बजे वह अपनी बर्थ पर सोई हुई थी। हैंडबैग सिरहाने में रखा था। वहीं से कोई उसे ले भागा। सुबह करीब 6 बजे नींद तब खुली जब रायपुर रेलवे स्टेशन आ गया। वहीं, देखा कि हैंडबैग तो ही नहीं। मैंने आसपास तलाशी ली, लेकिन कहीं नहीं मिला।
आरपीएफ के जवान ने बताया कि बिलासपुर में महिला ने आपबीती सुनाई है और इसकी लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का कहना है कि उसके हैंडबैग में सोने का हार, सोने की चूड़ियां, सोने की दो अंगूठी, तीन डायमंड रिंग, सोने की दो बड़ी बाली थीं। चोरी के बारे में महिला ने सबसे पहले टीटीई को जानकारी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications