Ghulam Nabi Azad resigns: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल बोले, कांग्रेस में तो सब 'आजाद' ही होते हैं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को लेकर सियासी बयानबाज़ी जारी है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के सभी बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है।
रायपुर, 26 अगस्त। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को लेकर सियासी बयानबाज़ी जारी है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के सभी बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि गुलाम नबी आज़ाद कांग्रेस में रहकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी ने उनको कई ज़िम्मेदारियां दीं, लेकिन फिर भी वह खामियां निकालते रहे।

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि गुलाम नबी आज़ाद के जाने से कांग्रेस को कुछ नुकसान नहीं होगा। सीएम भूपेश बघेल इस मामले पर ट्वीट करके भी अपनी बात कही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीटर पर लिखा कि कांग्रेस में तो सब 'आजाद' ही होते हैं, अपने विचारों से, अपने तरीकों, अपने सुझावों से... सभी 'आजाद' होते हुए, हर महत्वपूर्ण बैठक और हर महत्वपूर्ण निर्णय का हिस्सा होते हैं... पार्टी अगर संघर्ष के दौर से गुजरे तो सड़क पर झंडा और पर्चे लेकर निकलने से कौन रोकता है?बाकि जो है सो है..
Recommended Video
गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफे देेने के साथ कहा है कि वह जम्मू कश्मीर लौटकर अपनी पार्टी बनाएंगे। वह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिंह राव और डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। बीते कुछ समय में पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के बाद गुलाम नबी आजाद दूसरे बड़े राजनेता हैं, जिन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट नहीं भेजा था।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं HM अमित शाह, CM भूपेश बघेल ने किया घर आमंत्रित, जानिए वजह












Click it and Unblock the Notifications