छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं HM अमित शाह, CM भूपेश बघेल ने किया घर आमंत्रित, जानिए वजह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अपने घर आमंत्रित किया है।

रायपुर, 26 अगस्त।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अपने घर आमंत्रित किया है। उन्होंने शाह से सीएम हाउस में आयोजित पोला और हरितालिका तीज पर्व का आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। दरअसल छत्तीसगढ़ के लोकपर्व तीजा पोला त्यौहार निकट है, पूरे छत्तीसगढ़ में इसकी धूम है। जिस शाह रायपुर आ रहे हैं,उसी दिन सीएम भूपेश बघेल के आवास पर तीजा पोला त्यौहार मनाया जायेगा। सीएम भूपेश बघेल ने फोन करके गृहमंत्री अमित शाह को होने घर आमंत्रित किया है।

bhuesh baghel amit shah

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीटर पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि कल केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी रायपुर में NIA कार्यालय का उद्घाटन करने आ रहे हैं।कल ही छत्तीसगढ़ में हम सब तीज-पोला का त्यौहार मनाने जा रहे हैं।मैंने श्री अमित शाह जी को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति का अनुभव करने के लिए मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित किया है।


देश के गृह मंत्री अमित शाह 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुरपहुंच रहे हैं। शाह भाजपा संगठन के बुलावे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित किताब पर आयोजित किताब पर चर्चा करने पहुंच रहे है। इस कार्यक्रम का आयोजन साइंस कॉलेज के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जायेगा । अमित शाह के अपने रायपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी-NIA के प्रांतीय कार्यालय का भी उद्घाटन भी करेंगे।

गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमित शाह के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम सार्वजनिक कर दिया है। इसके अनुसार शाह कुल 5 घंटे 15 मिनट तक रायपुर में रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर बाद 2 बजकर 5 मिनट पर रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद वह 2.30 से 3.30 बजे तक नवा रायपुर के सेक्टर-24 में बनाये गए NIA के प्रदेश मुख्यालय भवन के उद्गाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें देखिये तस्वीरें , छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के किचन का हाल, क्या बना रही हैं उनकी धर्मपत्नी

नवा रायपुर से निकलकर गृहमंत्री अमित शाह शाम 4 बजे साइंस कॉलेज के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित किताब मोदी@20 पर बौद्धिक वर्ग से परिचर्चा करने वाले हैं। भाजपा की तरफ से आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह शाम 5.30 बजे बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर भाजपा नेताओं से भेंट मुलाकात करने के बाद शाम 7 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में पहली बार लगेगा 1320 मेगावाट का बिजली संयंत्र, CM भूपेश ने दिये निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+