छत्तीसगढ़ः शादी का झांसा देकर कमरे पर बुलाया फिर 5 दिन तक किया रेप और घर से भगा दिया

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शादी का झांसा देकर किशोरी से रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रेमी के चक्कर में लड़की घर से भागकर उसके पास रायगढ़ पहुंच गई। इस दौरान युवक ने 5 दिन तक उसके साथ रेप किया फिर शादी से इनकार करते हुए मारपीट कर भगा दिया। लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर शाम को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

gaurela pendra marwahi misdeed with minor girl

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लालपुर निवासी मनोहर सिंह का किशोरी के साथ पहले से परिचय था। मनोह सिंह ने किशोरी को शादी का झांसा दिया। इसके बाद किशोरी भी उसके चक्कर में आ गई। इसी दौरान आरोप है कि अक्टूबर माह में आरोपित मनोहर किशोरी के घर पहुंचा फिर उसे बाड़ी में ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। फिर एक दिन उसने लड़की को बताया कि उसकी नौकरी रायगढ़ में लग गई है।

कुछ समय पहले किशोरी को फोन कर रायगढ़ बुलाया। उसके झांसे में आकर पीड़िता रायगढ़ पहुंच गई। आरोप है कि वहां 5 दिनों तक वह किशोरी का रेप करता रहा फिर 22 दिसंबर की सुबह को लड़की को उठाकर कहा कि वह घर से भागी हुई लड़की से शादी नहीं कर सकता और मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद किशोरी रायगढ़ से गौरेला लौटी और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इधर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजन उसे थाना ले गए फिर एसपी से शिकायत की। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+