छत्तीसगढ़ः शराब के लिए बेटा मांग रहा था रुपये, पिता ने समझाया तो पीट-पीटकर मार डाला

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कोतवाली क्षेत्र के बेंदकुरा पंचायत गांव में शराब के लिए झगड़ रहे बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हत्या की यह घटना मंगलवार की रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जुनाडीह गांव निवासी 55 वर्षीय सुखराम यादव का छोटा बेटा दिनेश शराब पीने का आदी है और मंगलवार को वह अपने पिता से शराब के लिए रुपये मांग रहा था। इस दौरान पिता ने रुपये देने से इनकार कर दिया।

Gariaband son did murder of his father

इसके चलते दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। थोड़ी देर बाद जब झगड़ा शांत हुआ तो दिनेश घर के बाहर चला गया और दोस्तों के साथ जाकर बैठ गया। इसी दौरान सुखराम बेटे को समझाने के लिए पहुंचा और डांट लगाई। आरोप है कि इससे दिनेश यादव भड़क गया और उसने डंडे व लात-घूंसे से पिता सुखराम को बुरी तरह से पीट दिया। सूचना मिलने पर घर की बाड़ी के पीछे तालाब किनारे बैठे डिगेश यादव मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता सुखराम बेहोश पड़े हैं और उनके सिर के पीछे से खून बह रहा है।

इस पर उसने 108 एंबुलेंस को कॉल किया और पिता को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डिगेश यादव ने बताया कि वह दो भाई हैं और मजदूरी करते हैं। डिगेश परिवार से अलग रहता है। जबकि छोटा भाई दिनेश माता-पिता के साथ रहता था। घटना के दौरान डिगेश घर की बाड़ी के पीछे बने तालाब में मछलियों की रखवाली कर रहा था। गांव वालों ने उसे पिता-पुत्र की मारपीट की जानकारी दी। जब वह पहुंचा तो देखा कि सड़क पर उसके पिता बेहोश के हालत में पड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+