कुत्ते-बंदरों की गैंगवार के बीच सामने आया दोस्ती की मिसाल देता याराना, देखें Viral हो रहा ये Video
रायपुर, 21 दिसंबर: महाराष्ट्र में इन दिनों चल रही बंदर और कुत्तों के बीच की गैंगवार पूरे देश की सुर्खियां बनी हुई है। बंदरों ने अब तक 200 से ज्यादा पिल्लों को ऊंचाई से फेंक कर मार डाला। सोशल मीडिया पर भी जानवरों की रंजिश की खबरें जमकर वायरल हो रही है। ऐसे में जब जानवरों के बीच एक तरफ खूनी संघर्ष हो रहा है तो दूसरी तरफ कुत्ते-बंदर की दोस्ती की मिसाल देता एक याराना भी सामने आया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।

बंदर और कुत्तों के बीच खूनी रंजिश
हाल ही में महाराष्ट्र के बीड जिले में बंदर और कुत्तों के बीच आपसी रंजिश इस कदर बढ़ गई कि अब तक 250 से ज्यादा कुत्तों के बच्चों को बंदरों ने मौत के घाट उतार दिया। जानवरों के बीच गैंगवार का यह हैरान कर देने वाला मामला बीड जिले के माजलगांव से सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ कुत्तों ने एक बंदर के बच्चे को मार डाला था, जिसके बाद गुस्साएं बंदरों ने पिल्लों को मौत के घाट उतारना शुरू कर दिया।

महाराष्ट्र में गैंगवार तो छत्तीसगढ़ में याराना
वहीं अब छत्तीसगढ़ के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचा है। कुत्ते और बंदर की दुश्मनी के बीच दोस्ती का यह वीडियो मनेंद्रगढ़ का बताया जा रहा है, जहां बीते कई दिनों से एक पिल्ले को बंदरों के ग्रुप ने अपने साथ रखा हुआ है। कभी बंदर उसको छतों पर लेकर जाते हैं तो कभी उसको दुकानों की छतों पर अपने साथ रखते हैं। यहां की बंदर उसको पकड़कर खिलाते भी नजर आ रहे हैं।

दोस्ती देखकर लोग भी हैरान!
जानकारी के मुताबिक अकसर बंदरों को कुत्ते के बच्चे के साथ मनेंद्रगढ़ के रेलवे इलाके में देखा जा रहा है। स्थानीय लोग भी बंदर के इस पिल्ले को देखकर काफी हैरान है। यहां तक की लोगों ने उनको अलग भी किया, लेकिन बंदर उसको छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहे। पिल्ले को खाना खिलाने से लेकर साथ-साथ गोद में घूमा भी रहे हैं।

नहीं देखी होगी ऐसी दोस्ती
वहीं सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि लोगों ने उसे कुछ खाने को दिया तो उसे पकड़कर वो कुत्ते को बांहों में लेकर चल पड़ा। खुद भी खाना खाने के साथ-साथ उसको भी खिला रहा है। एक तरफ जहां कुत्तों और बंदरों में तगड़ी गैंगवार है तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ का यह वीडियो जानवरों की दोस्ती का मिसाल दे रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो (खबर के अंत में)
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications