CG News: मिला वर्मी कम्पोस्ट बैग का विकल्प, महासमुंद में महिलाओं ने ढूंढा नया रोजगार

Single Use Plastic Mahasamund: सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के चलते महासमुंद जिले की ग्रामीण महिलाओं को नया रोजगार मिल रहा है। जिले की गौठान बिरकोनी में रीपा अंतर्गत मानक रूप वर्मी कम्पोस्ट बैग बनाने का उद्यम स्थापित किया गया है। इस उद्यम मशीन की कीमत ज्यादा भी नहीं है और यह समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने में काफी मददगार हो रहा है।

इस रोजगार से जुड़े समूह की महिलाएं अब अमानक प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए वैकल्पिक उत्पाद जैसे वर्मी कम्पोस्ट रखने बनाये गये बैग, थैले, कागज के लिफाफे और दूसरे सामान बनाने की ओर भी अग्रसर हो रही है।

vami compsed bag

इसी तर्ज पर महिला समूह अमानक प्लास्टिक पर असरदार तरीके से बैन लगाने के लिए सस्ते दरों पर वैकल्पिक सामग्रियां उपलब्ध करा रही है। बिरकोनी की ग्रामीण महिलाएं सिरपुर वर्मी कम्पोस्ट नाम से बैग निर्मित कर रही हैं। वर्मी कम्पोस्ट सिरपुर ब्रांड से विक्रय हो रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी नो प्लास्टिक मुहिम के तहत इस बार रीपा के तहत महिला समूहों को रोजगार से जोड़ने की जो कार्ययोजना बनायी है, उसके तहत बिरकोनी की राम जानकी स्व सहायता महिला समूह द्वारा बनाए गए वर्मी कम्पोस्ट बैग एवं अन्य पैकिंग सामग्री, जरूरत अनुसार गौठानों में और सी-मार्ट में उपलब्ध हो रहे हैं। राम जानकी स्व-सहायता समूह बिरकोनी की श्रीमती रेखा नागपुरे ने बताया कि अब तक उन्हांने 5 हजार वर्मी कम्पोस्ट बैग जिले की गौठानों में मांग अनुसार मुहैय्या कराया है। उन्हें और भी ऑर्डर लगातार मिल रहे हैं।

हाल ही में बनाए गए वर्मी कम्पोस्ट बैग से उन्हें 47 हजार रुपए की आय हुई है। समूह की अध्यक्ष ने बताया कि यह बैग मानक अनुरूप और काफी हल्के और मजबूत होने के कारण लाने ले जाने में आसान है। इस कारण इसकी मांग ज्यादा है। रीपा में हमें यह मशीन उपलब्ध कराई गई है। कच्चा माल भी मुहैय्या कराया गया है। इसके अलावा और भी आप मूलक गतिविधियां समूह की महिलाओं द्वारा की जाती है। जिला प्रशासन का सहयोग पूरा मिलता है।

यह भी पढ़ें CG Weather: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+