CG Weather: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निर्देश
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून से बढ़ाकर अब 26 जून तक कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। रायपुर, बिलासपुर समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में ग्रीष्म लहर की सिटी बनी हुई है। रायपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। छत्तीसगढ़ से पहले उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के स्कूलों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ा दिया गया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में किसके चेहरे पर लड़ेगी कांग्रेस विधानसभा चुनाव? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications