Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस टी. बी. राधाकृष्णन का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने किया पर शोक व्यक्त

दिवंगत टी. बी. राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहने के अलावा तेलंगाना राज्य बनने के बाद वहां के पहले चीफ जस्टिस बने थे। जस्टिस राधाकृष्णन का जन्म 29 अप्रैल 1959 को हुआ था।

tb radhakrishnan

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस टी. बी. राधाकृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। बघेल ने कहा है कि जस्टिस राधाकृष्णन को उनकी उच्च गुणवत्तापूर्ण न्यायिक सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा। श्री बघेल ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

जानकारी के मुताबिक टी. बी. राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहने के अलावा तेलंगाना राज्य बनने के बाद वहां के पहले चीफ जस्टिस बने थे। जस्टिस राधाकृष्णन का जन्म 29 अप्रैल 1959 को हुआ था। उन्होंने कर्नाटक के कोलार में स्थित केजीएफ लॉ कॉलेज से वकालत की शिक्षा ग्रहण की थी। सन 1983 में वे वकील के रूप में नामांकित हुए। उन्हें अधिवक्ता के रूप में नागरिक, संवैधानिक एवं प्रशासनिक मामलों में दक्षता हासिल थी। 14 अप्रैल 2004 को बार कोटे से वह केरल हाईकोर्ट के जस्टिस बने।

वह लगातार 13 साल तक केरल हाईकोर्ट के जस्टिस रहे। इस दौरान वे दो बार केरल हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस भी रहे। वह कोलकाता उच्च न्यायालय के भी चीफ जस्टिस बने। जस्टिस टीबी राधाकृष्णन हैदराबाद उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस रहे। जिसके बाद वह तेलंगाना राज्य बनने के बाद वहां के हाईकोर्ट के जनवरी 2019 में चीफ जस्टिस बने थे ।

यह भी पढ़ें CG News: पहला छत्तीसगढ़ी डिजिटल रेडियो स्टेशन लांच, CM भूपेश ने दी शुभकामनाएं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+