रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में लगी भीषण आग, जायजा लेने पहंंचे भाजपा विधायक राजेश मूणत

रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय भी शाम को जायजा लेने पहुंचे थे। रायपुर पश्चिम विधानसभा में आने वाले इस क्षेत्र के भाजपा विधायक

bjp
भी मौके पर पहुंच थे।

भाजपा विधायक राजेश मूणत ने गुढि़यारी क्षेत्र में भीषण आगजनी की घटना को चिंताजनक बताया। उन्‍होंने कहा ये घटना क्‍यों घटी? इसकी जांच शुरू हो चुकी है और तुंरत राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

इस घटना में प्रभावित हुए लोगों के साथ मौजूद भाजपा विधायक ने कहा मैं रायपुर जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड के जवानों को सलाम करता हूं, जिन्होंने साहस का परिचय देते हुए,अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने औऱ लोगो की जान बचाने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी।

बता दें 3 एकड़ में फैले रायपुर के CSPDCL गोदाम में आग लगने से लगभग पूरा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। हालांकि फायर बिग्रेड ने तुरंत पहुंच कर आग पर काबू पा लिया था लेकिन आग की जो हल्‍की लपटें थीं उन्‍हें देर रात बुझाने का काम चलता रहा। देर शाम मुख्यमंत्री साय भी मौके का जायजा लेने पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+