भाटापारा में होगा कृषक सह श्रमिक सम्मेलन, मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल

KRISHAK SAH SHRAMIK SAMMELAN: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। गुरूवार 28 सितम्बर 2023 को दोपहर 12 बजे खड़गे के मुख्य आतिथ्य, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा के निकटवर्ती ग्राम -सुमाभाठा में कृषक सह श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

KHARGE BHUPESH

कल आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के 24.52 लाख किसानों को 1895 करोड़ रूपए की तीसरी किश्त की राशि बटन दबाकर जारी करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत 266 करोड़ रूपए के 264 विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें दिल्ली में ठहरने की मिलेगी बेहतरीन सहूलियत, CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़ निवास का शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+