छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह का कांग्रेस पर हमला, कहा- हम इस पार्टी को अब प्रतिद्वंदी ही नहीं मानते

रायपुर, जून 01। मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर सभी बीजेपी शासित राज्यों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ में भी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भाजपा कार्यालय पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह कन्फ्यूजन है कि भारत राष्ट्र है कि नहीं। ऐसे लोग राष्ट्रवाद पर क्या बात करेंगे।

Raman singh

बाकि राज्यों से भी कांग्रेस का होगा पत्ता साफा- रमन सिंह

मीडिया से बात करते हुए रमन सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मुख्य प्रतिद्वंदी मानने से इनकार कर दिया। रमन सिंह ने कहा कि जिन राज्यों में कभी कांग्रेस की सरकार थी अब वहां उनके गिनती के विधायक बचे हैं और जिन राज्यों में अभी सरकार है, वहां से इनका पत्ता साफ होने वाला है। रमन सिंह ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में कांग्रेस नहीं बची। उत्तर प्रदेश में दो लोग चुनाव जीते हैं। उत्तर प्रदेश में पांचवें, बिहार में तीसरे-चौथे स्थान पर है। बड़े राज्यों में चौथे-पांचवें स्थान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कई राज्यों में तो कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष बनाने की स्थिति में नहीं है।

छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार ने दी है अधिक मदद

रमन सिंह ने इस दौरान कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से केंद्र द्वारा राज्य के वित्तीय हिस्से को 32 से बढ़ाकर 42 प्रतिशत तय किया गया है। रमन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बजट में केंद्र से राज्य सरकार को 8 हज़ार करोड़ रुपये ज़्यादा मिले हैं

छत्तीसगढ़ में विपक्ष के नेता डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि अधिकतर राज्यों में भाजपा की चुनावी प्रतिद्वंद्विता अब कांग्रेस से नहीं है। वहां अलग-अलग दल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में योग्य व्यक्ति नहीं होने से बाहर के लोगों को बुलाया जा रहा है। इस दौरान रमन सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से दुनियाभर में देश का मान-सम्मान बड़ा है।

मोदी सरकार की उपलब्धियों को कमाल बताया

डॉ. रमन सिंह ने कहा, केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दुनिया भर में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। विश्व शक्ति के रूप में उभर कर आया है। देश में गरीबी कम हुई है। शिक्षण संस्थान बढ़े हैं। व्यापार बढ़ा है। भ्रष्टाचार कम हुआ है और हर क्षेत्र में लोगों की आय बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+