Chhattisgarh News: कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर
Chhattisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला माओवादी की मौत हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक 303 राइफल, एक 315 बोर राइफल और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है। समाचार लिखे जाने तक यह मुठभेड़ बिनगुंडा इलाके में जारी थी।
कांकेर पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से कई हथियार बरामद किए हैं। इनमें एक 303 राइफल और एक 315 बोर राइफल शामिल है। साथ ही, उन्हें बड़ी मात्रा में नक्सलियों से जुड़ी सामग्री भी मिली है।

इस घटना की जानकारी देते हुए कांकेर के एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला ने बताया कि छोेटे बेठिया के जगंल में बिनगुंडा में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। जिस स्थान पर एनकाउंटर हुआ है, वहां से एक महिला नक्सली के शव समेत दो रायफल और भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये हैं। सुरक्षाबलों के मुताबिक एनकाउंटर में मारी गई महिला नक्सली पीएलजीए की मेम्बर थी।
इधर मुठभेड़ के बाद इस इलाके में सर्चिंग अभियान को तेज कर दिया गया है। जंगल में तैनात फोर्स का मानना है कि इस पूरे क्षेत्र में अभी और नक्सली छिपे हो सकते हैं। फोर्स जंगलों में सशस्त्र माओवादियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। वर्ष 2024 में अबतक हुए मुठभेड़ों में 139 नक्सली मारे गए हैं। विभिन्न मुठभेड़ो में मारे गये 139 नक्सिलयों में से अकेले 137 नक्सली बस्तर में ढेर हुए हैं, जबकि दो अन्य नक्सली धमतरी जिले में मारे गए थे .












Click it and Unblock the Notifications