छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों और पुलिस बल के बीच मुठभेड़, DRG के 3 जवान शहीद
सुकमा के जगरगुंडा-कुंदेड़ के बीच डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व फ़ोर्स के जवान सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा देने और नक्सल ऑपरेशन पर तैनाती दे रहे थे,किंतु इस स्थान पर पूर्व से नक्सलियों ने एंबुश लगा रखा था।
छत्तीसगढ़ में माओवादियों का आतंक जारी है। शनिवार सुबह को बस्तर संभाग के के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने जवानों को एंबुश में फंसाया है। दोनों पक्षों की तरफ से गोलीबारी हो रही है, वहीं इस मुठभेड़ में डीआरजी के 3 जवानों के शहीद और 2 जवानों के घायल होने की भी सूचना है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी नुकसान हुआ है। बहरहाल इस मुठभेड़ के संबंध में विस्तार से जानकारी आणि बाकी है। नक्सल घटना से जुड़ा यह मामला सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि सुकमा के जगरगुंडा-कुंदेड़ के बीच डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व फ़ोर्स के जवान सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा देने और नक्सल ऑपरेशन पर तैनाती दे रहे थे,किंतु इस स्थान पर पूर्व से नक्सलियों ने एंबुश लगा रखा था। DRG के जवान इसी एंबुश में फंस गए और माओवादियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हालाँकि जवानो ने भी माओवादियों को करारा जवाब देते हुए मोर्चा संभाल लिया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवानों के शहीद होने पर दुःख जताते हुए कहा कि बस्तर के सुकमा जिले के जगरगुंडा में नक्सली मुठभेड़ के दौरान हमारे 3 वीर जवानों की शहादत का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को हिम्मत दे। इस दुख में हम सब साथ हैं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
दुखद बात यह है कि इस मुठभेड़ में 3 जवान ASI रामुराम नाग, कुंजाम जोगा, और वंजाम भीमा शहीद हो गए है, जबकि 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को वारदात मुठभेड़ स्थल निकालने का प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि जगरगुंडा के निकट स्थित पुलिस कैंप से जवानों की टुकड़ी को मौके के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा ही फोर्स के हेलीकॉप्टर को भी रवाना किया गया है।
यह भी पढ़ें@ कांग्रेस महाधिवेशन: प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत, सड़कों पर बिछा दिए 20 टन गुलाब के फूल,देखिये तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications