छत्तीसगढ़ CM के राजनीतिक सलाहकार के ठिकाने पर ED की छापेमारी, भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए PM मोदी का जताया आभार
ED Raids: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने बुधवार को रायपुर में यह छापेमारी की है। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है।
सीएम भूपेश बघेल ने अपने राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के परिसरों पर ईडी की छापेमारी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ट्वीट किया है।

उन्होंने लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे ओएसडी सहित करीबियों के यहां ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार।
आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है। प्रदेशवासियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही कई राजनेताओं ने उन्हें बधाई दी है। भूपेश बघेल ने जन्मदिन से एक दिन पहले केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया है। इसके बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया है।
सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार (22 अगस्त) को डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव की विधानसभा अम्बिकापुर में युवाओं से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग जिले के बेलौदी गांव में हुआ था। रायपुर के साइंस कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। भूपेश बघेल की मां का नाम बिंदेश्वरी बघेल और पिता नंदकुमार बघेल है।
वहीं, सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर ईडी ने उनके राजनीतिक सलाहकार के ठिकानों पर छापेमारी की। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि मेरे जन्मदिन पर ईडी को भेजने के लिए धन्यवाद। बता दें कि इससे पहले कई विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग करने का आरोप लगा चुकी है।
यह भी पढ़ें- सरगुजा संभाग को मिला स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय, CM भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण












Click it and Unblock the Notifications