CG: महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, 387.99 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त
Mahadev App: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम (PMLA) के तहत एक अस्थायी कुर्क आदेश जारी करते हुए महादेव बेटिंग एप मामले में 387.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां जब्त की हैं। इन संपत्तियों में चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिनमें मौरीशस स्थित कंपनी, टानो इनवेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज फंड द्वारा फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के जरिए हरी शंकर तिब्रेवाल से जुड़े निवेश शामिल हैं।
मुंबई और मध्य प्रदेश की अचल संपत्तियां भी शामिल
इन संपत्तियों में छत्तीसगढ़, मुंबई और मध्य प्रदेश स्थित अचल संपत्तियां भी शामिल हैं, जो महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग एप के प्रमोटरों, पैनल ऑपरेटर्स और उनके सहयोगियों के नाम पर पाई गई हैं। महादेव ऑनलाइन बुक एक अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है, जो नए यूजर्स को साइन अप करने, यूजर आईडी बनाने और फर्जी बैंक खातों के जरिए फंड्स की हेराफेरी करने का काम करता है।

अब तक कितने करोड़ जप्त?
इस मामले में अब तक 19.36 करोड़ रुपये की नकद राशि और 16.68 करोड़ रुपये के कीमती सामान जब्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा, बैंक बैलेंस और सिक्योरिटीज के रूप में कुल 1729.17 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां भी फ्रीज की गई हैं। इससे पहले, इसी मामले में 142.86 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने के लिए दो अस्थायी कुर्क आदेश जारी किए गए थे।
अब तक कुल 2295.61 करोड़ रुपये (लगभग) की अपराधी आय इस मामले में जब्त, फ्रीज या कुर्क की जा चुकी है। ईडी ने इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और PMLA कोर्ट में चार अभियोजन शिकायतें दायर की हैं। मामले की जांच अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के इन 9 जिलों में बारिश की संभावना, ठंड बढ़ने का अनुमान












Click it and Unblock the Notifications