शराब ने बनाया पिता को हैवान, 5 साल के बच्चे को इतना मारा कि......
गरियाबंद,28 मार्च। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक शराबी पिता ने नशे में धुत होकर अपने ही बेटे की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी है। पिता ने अपन 5 साल के नन्हे से बच्चे को इतना मारा कि उसके दिल और किडनी फट गए।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मैनपुर मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर बसे ग्राम ठेमली में शनिवार रात बेहद ही दर्दनाक घटना घटी। गांव के रोहित कुमार ध्रुव ने अपने 5 वर्ष के बेटे को शराब के नशे में इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्चे को लात और घूंसे से इतना मारा की शरीर के बाहरी हिस्से के साथ ही अंदरूनी हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए। नशे में धुत पिता अपनी ही संतान की जान लेने के बाद उसकी लाश को घर के ही कमरे में ही गड्ढा खोदकर दफनारहा था , उसी समय तभी परिजन पहुंच गए ,जिनको देखकर आरोपी वहां से भागखड़ा हुआ। गांव वालो से मिली सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को ढूंढकर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कि आरोपी रोहित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
यह भी पढ़ें
बेटे को इतना मारा कि फट गए किडनी और दिल
ठेमली के लोगों का कहना है कि आरोपी रोहित कुमार ध्रुव शराब पीने का आदी है। वह शराब के नशे में हमेशा अपनी बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट करता था। शनिवार को उसकी पत्नी मारपीट से तंग आकर बेटी और बेटे को लेकर रिश्तेदार के घर रहने के लिए चली गई थी। घटना से नाराज होकर आरोपी रोहित आगे अगले दिन रविवार शराब पीकर अपने 5 साल के बेटे संदीप को उसकी मां से छीनकर बलपूर्वक अपने साथ ले गया। बच्चे को घर ले जाकर उसके उसे लात-घूंसों से पीटकर हत्या कर दी ।
बच्चे की मां और अन्य परिजन जब रोहित के घर पहुंचे,तब तक उसने बच्चे की लाश को गड्ढा खोदकर आधा दफनकर ही दिया था, फिर वहां से वह भाग खड़ा हुआ। इतनी निर्मम हत्या की घटना सुनकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचीं,उनकी मौजूदगी में पुलिस ने मामला दर्ज बच्चे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम में पता चला कि मार खाने से बच्चे की किडनी और दिल भी फट गए थे।
यह भी पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications