डॉक्टर ने चढ़ा रखी थी शराब, Low Blood Pressure से पीड़ित महिला को जड़ा थप्पड़,जानिए मामला
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब के नशे में धूत एक डॉक्टर ने महिला मरीज को थप्पड़ जड़ दिए। महिला निम्न रक्तचाप यानि लो बीपी होने के कारण डॉक्टर से मदद मांगने अस्पताल पहुंची थी।
Drunk Doctor कहते हैं कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है,लेकिन अगर यही डॉक्टर हैवान बन जाता है,तो मरीजों की उम्मीदे टूट जाती हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब के नशे में धूत एक डॉक्टर ने महिला मरीज को थप्पड़ जड़ दिए। महिला निम्न रक्तचाप यानि लो बीपी होने के कारण डॉक्टर से मदद मांगने अस्पताल पहुंची थी। बहरहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर की किरकिरी होने के बाद जिले का स्वास्थ्य अमला सतर्क हो गया है। सरकारी अस्पताल में इतनी बड़ी लापरवाही होने से लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

इतना क्यों पी ली है तू
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के गेरवानी इलाके की रहने वाली सुखमती की तबियत बिगड़ने के बाद मंगलवार रात उसके परिजन किसी तरह से मेडिकल कॉलेज लेकर गए। महिला बीपी लो था,वह बेहद बेचैन थी,लेकिन रात के समय ड्यूटी पर तैनात डॉ. गणेश कंवर उसे थप्पड़ मारने लगे।
मरीज को थप्पड़ मारने वाले डॉक्टर की करतूत कैमरे में कैद हो गई। महिला के बेटे ने डॉक्टर का विरोध किया,लेकिन डॉक्टर महिला मरीज को बार बार थप्पड़ मारते हुए कहने लगे ,इतना क्यों पी ली है तू।

वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल
बताया जा रहा है कि महिला को अस्पताल ले जाने के बाद लेटा दिया गया था ,जिसके बाद इलाज के लिए डॉक्टर गणेश कंवर पहुंचे, लेकिन ने इलाज करने के स्थान पर महिला को थप्पड़ जड़ना ही शुरू कर दिया। पीड़िता का बेटे श्याम कुमार डॉक्टर से कहा कि कि डॉक्टर साहब मेरी को मां मत मारिए ,तो डॉक्टर ने कई और थप्पड़ जड़ दिए। बहरहाल इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोरबा शहर के हर दूसरे नागरिक के मोबाइल फोन में घटना का वीडियो हैं। वीडियो देखकर लोग सरकारी अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टरों के प्रति काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

नहीं मिली एम्बुलेंस, मरीज को टैक्सी में ले जाना पड़ा
हालांकि इस घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था,जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जब डॉक्टर ने महिला को मारा,तब वह शराब के नशे में धुत था ,उसेज़रा बह होश नहीं था। महिला के बेटे श्याम कुमार का कहना है कि मंगलवार को देर रात में उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई थी। तबियत बिगड़ने पर उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया था,लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। घबराहट में जैसे तैसे परिजन महिला को टैक्सी में लेकर अस्पताल पहुंचे थे।

शराबी डॉक्टर को थमाया गया नोटिस
बहरहाल इस घटना के बाद कोरबा के स्वास्थ्य अमले में जबरदस्त हड़कम मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि जिस महिला को अस्पताल ले जाया गया था,उसने भी शराब पी रखी थी,जिसके कारण उसका ब्लड प्रेशर गिर गया था । वहीं अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। इस प्रकरण में अस्पताल के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम का कहना है कि डॉक्टर गणेश कंवर को नोटिस जारी दिया गया है। जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी,वह की जाएगी।
यह भी पढ़ें Elon Musk बने छत्तीसगढ़ के भांजे, Twitter खरीदने के बाद यूज़र्स दे रहे इस तरह बधाई,पढ़िए खबर












Click it and Unblock the Notifications