Dhan kharidi: भूपेश सरकार ने खरीदा 41 लाख मीट्रिक टन धान, खाद्य मंत्री ने बारिश से बचाव के दिए निर्देश
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सीतापुर विधानसभा के धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से चर्चा की। मंत्री भगत ने बताया कि अब तक 41 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला निरन्तर जारी है। इस बीच मौसम में भी बदलाव नजर रहें हैं। मौसम विभाग के अलर्ट पर आज खाद्य मंत्री एवं सीतापुर विधायक अमरजीत भगत ने अपने विधानसभा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मैनपाट अंतर्गत राजापुर, खड़गांव धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की सुविधाएं और बारिश से धान को बचाने समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

धान खरीदी को लेकर किसानों से की चर्चा
मंत्री भगत ने धान खरीदी को लेकर किसानों से बातचीत की, उन्होंने पूछा कि केंद्र में किसी तरह से समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ रहा जिस पर किसानों ने कहा किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। टोकन तुंहर द्वार के माध्यम से भी किसान टोकन ऑनलाइन लेकर अपने सुविधा अनुसार धान बेच पा रहे है। साथ ही खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ने के कारण किसी प्रकार की असुविधा की खबर सामने नही आई है।

प्रदेश में अब तक 41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
नागरिक आपूर्ति एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि समर्थन मूल्य पर अब तक किसानों से लगभग 41 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान का उपार्जन किया जा चुका है, जिसके एवज में 10 लाख 76 हजार से अधिक किसानों को 8481 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया जा चुका है।

किसानों को टोकन तुंहर हाथ एप का मिल रहा लाभ
मंत्री भगत ने बताया कि किसानों धान बेचने में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसको लेकर पूरी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए इस साल राज्य सरकार द्वारा किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था के चलते किसानों को सहूलियत होने लगी है। बड़ी संख्या में किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से धान बेचने के लिए अपनी मर्जी के मुताबिक तिथि का चयन करने लगे हैं। इसके साथ ही उपार्जन केन्द्रों द्वारा मैन्युअल रूप से किसानों को टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्व वर्षों की भांति जारी है।

प्रदेश में 25 लाख किसानो ने कराया था पंजीयन
इस साल राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2594 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

22 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया
राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अब तक 30.50 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किया गया है, जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 22.36 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।
यह भी पढ़ें,,, Dhan kharidi: कवर्धा में पंजीयन के नाम पर किसानों से वसूली, बेमेतरा में तौल में मिली गड़बड़ी, ऑपरेटर निलंबित












Click it and Unblock the Notifications